Essay & Poem

गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में – Republic day essay in Hindi | Essay on Republic Day – 26 जनवरी पर निबंध

26 January essay in Hindi , Republic Day essay , गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में , Republic day essay in Hindi , Essay on Republic Day , 26 जनवरी पर निबंध

Table of Contents

Republic day essay in hindi :-

Republic day essay in Hindi

प्रस्तावना :-

भारत में गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है । इस दिन पूरे भारत में अवकाश मनाया जाता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के समारोह पर राष्टृपति द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाता है और फिर सामूहिक रूप से खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं। भारतीय संसद में 26 जनवरी 1950 को संविधान के लागू होते ही हमारा देश पूरी तरह से लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। संविधान का निर्माण भीम राव अंबेडकर ने किया था। इसे पूरे भारत वर्ष में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा स्कूल, कालेज और शिक्षण संस्थानों में मनाया जाता है।

26 जनवरी पर दिल्ली की परेड:-

26 जनवरी के दिन भारत की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर विजय चौक से परेड होती है । जहाँ झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद तीनों भारतीय सेनाओं जल , थल और नभ के सैनिकों द्वारा राष्टृपति को सलामी दी जाती है। साथ ही सैनिकों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और टैंकों का प्रदर्शन भी किया जाता है। आर्मी बैंड , मार्च पास्ट , N. C. C. कैडेट्स और पुलिस बल भी विभिन्न धुनों के माध्यम से अपनी कला का प्रर्दशनकरते हैं।

संस्कृति की झलक :-

विविधता में एकता को दिखाने के लिए देश के सभी राज्य झाँकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति,परंपरा और प्रगति को प्रस्तुत करते हैं। साथ में लोक नृत्य , गायन तथा वाद्य यंत्र को भी बजाया जाता है कार्यक्रम के अंत में शांति को प्रदर्शन के लिए कुछ रंग बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ते हैं तथा झंडे के तीनों रंगों के फूलों की बारिश आसमान से वायु सेना द्वारा की जाती है।

गणतंत्र दिवस का इतिहास :-

28 अगस्त 1947 को एक बैठक में भारत तथा अंग्रेजी सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि भारत के लिए एक स्थायी संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक मसौदा समिति की नियुक्ति की जायेगी जिसके बाद B. R. अंबेडकर को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। जिन्होंने मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी ली और 4 नवंबर 1947 के दिन भारत के संविधान को विधानसभा में प्रस्तुत किया। तथा बाद में जिसे 26 Nov 1949 को अपनाया गया और 26 january 1950 को लागू किया गया।

गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में समारोह :-

इस दिवस के अवसर पर स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाता है। विद्यालय के छात्र इन कार्यक्रमों में बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हैं । इस समारोह में राष्ट्रगान, राष्टृगीत लोक नृत्य आदि बच्चे करते हैं। शिक्षक लोग शहीद हुए लोगों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथा सुनाया करते हैं ।

गणतंत्र दिवस का महत्व :-

गणतंत्र दिवस का पर्व हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे देश का संविधान और इसका गणतांत्रिक स्वरूप ही हमारे देश को उत्तर से दक्षिण अर्थात कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का कार्य करता है। यह पर्व हमारे अंदर आत्मगौरव भरने का कार्य करता है। तथा पूर्ण स्वतंत्रता का अनुभव कराता है। भारतीय गणतंत्र दिवस पर हमारे देश के राष्टृपति को 31 तोपों की सलामी दी जाती है।

उपसंहार :-

गणतंत्र दिवस एक नेशनल फेस्टिवल है जो हमे उन स्वतन्त्रता सेनानियों और शहीदों तथा उन महान नेताओं के बलिदानों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने देश के लिये अपनी जान दे दी और परिवार के बारे में भी नही सोचा। जो लोकतंत्र हमें मिला है उसे हम महत्व देना चाहिए । भारत के हर एक नागरिक को राष्ट्र के विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए और प्रेम सदभाव व शांति का प्रसार करना चाहिए।

x