Education News

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा क्रार्यक्रम घोषित, यहां देखें | BSEB Bihar Board Matric Inter Exam Datesheet 2023

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा क्रार्यक्रम घोषित, यहां देखें | BSEB Bihar Board Matric Inter Exam Datesheet :- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 2023 के लिए मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की अंतिम परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा हो गई है। आमतौर पर बीएसईबी फरवरी में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा आयोजित करता है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार भी बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं की तारीख को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वार्षिक परीक्षा कैलेंडर तैयार किया गया है।

BSEB Bihar Board Matric Inter Exam Datesheet 2023

BSEB Bihar Board Matric Inter Exam Datesheet 2023

बिहार बोर्ड का 2023 के परीक्षा कार्यक्रम का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। वार्षिक कैलेंडर कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2023 तक व मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी, 2023 तक चलने वाली है। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 2023 का वार्षिक कैलेंडर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया। कैलेंडर में समिति द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं विविध परीक्षाओं से संबंधित विवरण दिया गया है।


बिहार बोर्ड के छात्र विस्तृत डेटशीट और टाइम-टेबल को biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं या बीएसईबी के सोशल मीडिया हैंडल की जांच कर सकते हैं।

BSEB Inter Exams 2023

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी (BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड 2023 की इंटर मीडियट यानी कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। वहीं, इससे पहले इंटर मीडियट यानी कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी।

BSEB 10th Exams 2023

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बिहार बोर्ड 2023 की मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी, 2023 तक चलने वाली है।

x