Education News

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी – UP BEd JEE Result 2021

UP BEd JEE Result 2021

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। आवेदक रिजल्ट लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते है। लखनऊ के आशु राणा ने परीक्षा में टॉप किया है। टॉप टेन में एक भी महिला अभ्यर्थी नहीं है। दूसरे स्थान पर कुशीनगर के अजाज अहमद और तीसरे नम्बर पर गोरखपुर के अजय गौर रहे। लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा ने टॉप किया जिनकी ओवरऑल रैंक 17 रही। इस बार परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 6 अगस्त को किया गया था। काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही जारी कर दिया जाएगा ।

UP BEd JEE Result 2021

सभी परीक्षार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर लॉगिन करके (जहां से अभ्यर्थियों ने अपना आनलाइन आवेदन पत्र भरा था) अपना प्राप्तांक स्टेट रैंक कैटेगरी रैंक प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन ऑफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउन्सिलिंग सम्बन्धित अन्य सम्पूर्ण विवरण लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। 

ओवरऑल टॉपर लिस्ट 


रैंक    नाम        जिला    अंक    

1    आशु राणा        लखनऊ    340
2    अजाज अहमद    कुशीनगर    338
3    अजय गौर        गोरखपुर     337.333
4    सक्षम पटेरिया     महोबा    336.666
5    अक्षय कुमार मिश्रा    सीतापुर    336
6    उमेश कुमार     बिजनौर    336
7    युवराज सिंह    हाथरस    334.667
8    शिवम चतुर्वेदी    झांसी     334
9    दिवेश कुमार पटेल    मिर्जापुर    333.333
10    राघवेंद्र सिंह     फर्रुखाबाद    333.333

महिलाओं में टॉपरों की लिस्ट


रैंक    नाम        जिला    अंक    

1    भावना मिश्रा    झांसी    328.666
2    प्रज्ञा गुप्ता        उन्नाव    328
3    कृतिका गुप्ता     गाजियाबाद     326
4    अनमोल चौधरी     सहारनपुर      326
5    निधि बंसल     बुलंदशहर       325.666

UP BEd JEE Result 2021 चेक कैसे करें ?

आवेदक रिजल्ट लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते है। सभी परीक्षार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर लॉगिन करके (जहां से अभ्यर्थियों ने अपना आनलाइन आवेदन पत्र भरा था) अपना प्राप्तांक स्टेट रैंक कैटेगरी रैंक प्राप्त कर सकते हैं

x