Education News

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी – Rajasthan RBSE 10th Result 2022 Out

Rajasthan RBSE 10th Result 2022 Out : राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE Results 2022) द्वारा आज दसवीं के नतीजे जारी कर दिया गया है. नतीजों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई, जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं | रिजल्ट आधिकारिक साइट पर दोपहर 3 बजे से देख सकते हैं. परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला (BD Kalla) के द्वारा की गई |

Rajasthan RBSE 10th Result 2022 Out

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे | रिजल्ट SMS यानी फोन के मैसेज के माध्यम से भी देखा जा सकता ह , कैंडिडेट्स एसएमएस से नतीजे (Rajasthan Board RBSE Class 10th Results 2022 Via SMS) चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं |

Rajasthan RBSE 10th Result 2022

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 ऐसे करेें चेक :-

  • SMS से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले फोन के मैसेज सेक्शन में जाकर, टाइप मैसेज पर जाएं |
  • यहां टाइप करें RESULT फिर स्पेस दें और लिखें RAJ10 फिर स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें |
  • उदाहरण के लिए, अगर आपका रोल नंबर है 546789 तो आपको ऐसे मैसेज टाइप करना होगा – RESULT RAJ10 546789
  • ये टाइप करने के बाद मैसेज भेज दें 56263 पर
  • इतना करते ही आपका राजस्थान बोर्ड रिजल्ट SMS के माध्यम से कुछ देर में आपके फोन पर आ जाएगा |
  • अगर इंटरनेट समस्या कर रहा हो तो आप इस माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं |

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 जानें आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें ?

  • यहां होमपेज पर RBSE 10th Result Link नाम का लिंक दिया होगा, उस पर क्लिक करें |
  • इतना करने पर जो विंडो खुले उस पर लॉगिन करें |
  • क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर आदि डालें और सबमिट कर दें |
  • इतना करते ही आपका राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा |
  • राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकालकर रख सकते हैं ये भविष्य में काम आएगाआएगा |

x