Essay & Poem

विश्व वन्यजीव दिवस थीम 2022 – World Wildlife Day Theme 2022

विश्व वन्यजीव दिवस क्यों मनाया जाता है, महत्व, थीम 2022, संसार भर की विलुप्त होती प्रजातियाँ (World Wildlife Day in Hindi, Theme 2022 and Importance ) के बारे मेंं पूरी जानकारी यहां पर आपको दी गई है |

Table of Contents

World Wildlife Day 2022

 हर साल पूरी दुनिया भर में 3 मार्च को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ मनाया जाता है , ऐसे में कल इस दिन को मनाया जाएगा | इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य दुनियाभर में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता (Awareness) पैदा करना है | जैव विविधता की समृद्धि ही धरती को रहने व जीवनयापन के योग्य बनाती है , लेकिन समस्या यह है कि लगातार बढ़ता प्रदूषण, वातावरण पर इतना खतरनाक प्रभाव डाल रहा है कि जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं |

World Wildlife Day Theme 2022

विश्व वन्यजीव दिवस का इतिहास और महत्व

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2013 को अपने 68वें सत्र के दौरान, 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया, जिस दिन वन्य वनस्पतियों और जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन को अपनाया गया था। यह दिन वन्यजीवों को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक वार्षिक आयोजनों में से एक बन गया है। वन्य जीवों और वनस्पतियों की लगभग 8000 से अधिक प्रजातियां संकटग्रस्त हैं और 30,000 से अधिक प्रजातियां विलुप्त या कमजोर होने के कगार पर हैं।

यह भी अनुमान है कि लगभग एक लाख प्रजातियों के विलुप्त होने की बात कही गई है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन प्रजातियों को बचाना संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों 1, 2, 12, 13, 14 और 15 के साथ संरेखित करता है, और उनकी प्रतिबद्धता जैसे गरीबी को कम करना, संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित करना और भूमि पर जीवन का संरक्षण करना।

विश्व वन्यजीव दिवस थीम 2022 – World Wildlife Day Theme 2022

विश्व वन्यजीव दिवस 2022 की थीम है- ” पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्प्राप्त करना ” (Recovering Key Species For Ecosystem Restoration) विश्व वन्यजीव दिवस को मनाने का उद्देश्‍य दुनियाभर में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता (Awareness) पैदा करना है|

विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाते हैं ( World Wildlife Day)

विश्व वन्यजीव दिवस ( World Wildlife Day 2022 ) प्रतिवर्ष 3 मार्च को World Wildlife Day कार्यक्रम मनाया जाता है | इस कार्यक्रम को मनाने का प्रस्ताव थाईलैंड के द्वारा दिया गया था और पूरी दुनिया भर में बनाया जाता है |

x