Education News

Bihar Neet Topper 2022 – बिहार के अक्षत को नीट में मिला 64वां स्थान | Akshat Ranjan Bihar Neet Topper 2022

Bihar Neet UG 2022 Topper : एनटीए (NTA) ने नीट यूजी का रिजल्ट (NEET UG 2022) बुधवार को जारी कर दिया| इस वर्ष 2022 की मेडिकल, डेंटल, आयुष व अन्य दाखिले के लिए 17 जुलाई 2022 को आयोजित प्रवेश परीक्षा – राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 यानि नीट यूजी 2022 के नतीजों (NEET Result 2022 ) से सफल छात्रों के घर जश्न का माहौल है | एग्जाम में आकाश इंस्टिट्यूट से पढ़ाई करने वाले और राजधानी पटना के रहने वाले अक्षत रंजन (Patna Akshat Ranjan) ने टॉप किया है | अक्षत को 720 में 700 नंबर आए हैं, इसके साथ वे बिहार में टॉप किए हैं उनका बिहार स्टेट में पहला रैंक है |

Akshat Ranjan Bihar Neet Topper 2022

Akshat Ranjan Bihar Neet Topper 2022

बिहार के पटना के अक्षत रंजन ने टॉप किया हैं. उन्हें 64वां स्थान मिला है | अक्षत रंजन पटना के रहने वाले हैं और उन्हें ऑल इंडिया रैंक में 64वां रैंक मिला है | अक्षत रंजन के पिता पटना में इंजीनियर हैं जबकि उनकी मां गृहणी है | अक्षत की ख्वाहिश दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS Delhi) से एमबीबीएस की डिग्री पूरी करनी हैं. वहीं, राजस्थान की तनिष्का पूरे देश में पहले स्थान पर रहीं और उन्हें 720 में 715 अंक मिले हैं | इस बार बिहार से नीट परीक्षा के लिए 1 लाख 3 हजार 691 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था | हालांकि, 55 हजार 709 छात्र ही नीट क्वालिफाई कर सके | इसी तरह देशभर में नीट के लिए 18 लाख 72 हजार 343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था , जिसमें से 17 लाख 64 हजार 571 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 9 लाख 93 हजार 69 छाक्ष-छात्रा शामिल हुए.

एनटीए ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया , इसमें पटना निवासी अक्षत रंजन बिहार टॉपर बने है | अक्षत को 720 में 700 अंक हासिल हुए हैं. हालांकि, अक्षत की ऑल इंडिया रैंकिंग 64वीं हैं |

Bihar Neet Topper 2022

बिहार के अक्षत को नीट में मिला 64वां स्थान अक्षत (Akshat Ranjan Became Topper In Neet UG 2022) ने बिहार और अपना मां बाप का नाम रौशन किया है | अक्षत रंजन पटना के रहने वाले हैं और उन्हें ऑल इंडिया रैंक में 64वां रैंक मिला है | अक्षत रंजन के पिता पटना में इंजीनियर हैं जबकि उनकी मां गृहणी है | अक्षत रंजन ने बताया है, कि एनसीईआरटी की पुस्तक से पढ़ाई करने के बाद सफलता का प्रतिशत काफी अच्छा रहता है |

10 घंटे पढ़ाई करते हैं अक्षत

अक्षत ने कहा कि मैंने एनसीईआरटी की पुस्तक से पढ़ाई की | 24 घंटे में 10 घंटे की पढ़ाई करने के बाद सफलता हाथ लगी है | अक्षत का कहना है कि आगे उन्होंने कोई लक्ष्य नहीं रखा है, पहले एमबीबीएस में एडमिशन लेना है और फिर आगे की पढ़ाई करनी है | पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी काफी पसंद है , लेकिन पढ़ाई के आगे खेल को दरकिनार कर दिया और पूरा फोकस पढ़ाई पर फोकस करी |

कोरोना काल मे 2 साल ऑनलाइन क्लास करना पड़, ऑफलाइन क्लास बेहतर है | क्लास में शिक्षक के सामने पढ़ना सामने सवाल जवाब में बहुत कुछ सीखने को मिलता है ,लेकिन मेरे शिक्षकों ने मेरी काफी मदद की है , मैं डेली 10 घंटे पढ़ाई करता था | एक्जाम में आप क्या करते हैं , वह मायने रखता है | आगे एमबीबीएस करना है.”- अक्षत रंजन, नीट टॉपर

x