Education News

NEET Result 2022 Out : नीट 2022 का रिजल्ट जारी, ये रहे चेक करने के डायरेक्ट लिंक

NEET Result 2022 Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी (NEET UG) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिन स्टूडेंट्स ने मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए एग्जाम दिया था | वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं | NEET UG स्कोर के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक लिस्ट भी neet.nta.nic.in पर जारी की गई है | अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा ( NEET UG) 2022 इस साल 17 जुलाई को हुई थी | कल 7 सितम्बर 2022 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है |

NEET Result 2022 Out

NEET UG 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है | NEET 2022 की प्रोविजनल आंसर की पिछले सप्ताह जारी की गई थी | उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक आंसर की पर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी | इस साल 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार NEET UG 2022 परीक्षा में शामिल हुए थें | NEET 2022 परीक्षा भारत के बाहर के 14 शहरों सहित पूरे देश में 497 शहरों में स्थित 3570 अलग अलग सेंटर्स पर आयोजित किया गया था |

NEET Result 2022 Out

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने नतीजे, स्कोर व रैंक neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल नीट यूजी परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं। राजस्थान की तनिष्का ने टॉप किया है। तनिष्का ने 720 में से 715 मार्क्स हासिल किए हैं। NEET UG 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है | NEET 2022 की प्रोविजनल आंसर की पिछले सप्ताह जारी की गई थी | परीक्षा पास करने वाले 9,93,069 स्टूडेंट्स में से 2,82,184 अनारक्षित वर्ग के हैं। 447753 ओबीसी, 131767 एससी, 47295 एसटी और 84070 EWS कैटेगरी के हैं। 2,717 उम्मीदवार दिव्यांग वर्ग से हैं।

NEET UG 2022 Cut off Category Wise

  • कैटेगरी कटऑफ परसेंटाइल कटऑफ स्कोर
  • अनारक्षित/EWS 50th परसेंटाइल 715-117
  • ओबीसी 40th परसेंटाइल 116-93
  • एससी 40th परसेंटाइल 116-93
  • एसटी 40th परसेंटाइल 116-93

NTA NEET result 2022 कैसे चेक करें ?

  • स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं |
  • होम पेज पर उपलब्ध NTA NEET परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें |
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें |
  • आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा |
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें |
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें |

x