Education News

NEET UG 2023 का एग्जाम तिथि | NEET UG 2023 Exam Date

NEET UG 2023 Exam Date :- NEET UG 2023 की तैयारी में जुटे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा | इससे पहले आपको बता दें की मिडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, इस बार नीट 2023 की परीक्षा 18 जून को हो सकता हैं| हालांकि, 28 मई और 11 जून की तारीखों पर भी विचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। दरअसल, साल 2018 की नीट परीक्षा में 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। यही वजह है कि इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि छात्रों की संख्या 18 लाख के पार ही रहेगी।

NEET UG 2023 Exam Date

NEET UG 2023 Exam Date

जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा | इससे पहले आपको बता दें की मिडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, इस बार नीट 2023 की परीक्षा 18 जून को हो सकता हैं| हालांकि, 28 मई और 11 जून की तारीखों पर भी विचार किया जा रहा है। आपको बता दे कि NEET 2022 की परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 

NEET 2023 का एग्जाम पैटर्न

इस साल परीक्षा की अवधि पिछले साल की तरह नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि, एग्जाम पैटर्न पिछले साल की ही तरह रहेगा, जहां छात्रों से प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे , लेकिन एक बदलाव हो सकता है, वो ये है कि जिस तरह पिछले साल हर खंड में 45 प्रश्न करना आनिवार्य किया गया था, हो सकता है कि इस बार वह स्थिति ना रहे | यह कोई आधिकारिक बयान नहीं है | ऑफिशियल नोटिफिकेश आपको NEET की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी|

x