Essay & Poem

क्रिसमस डे 2020 – क्रिसमस पर निबंध सरल भाषा मे | Essay on Christmas in Hindi

Table of Contents

क्रिसमस पर निबंध सरल भाषा मे | Essay on Christmas in Hindi

Essay on Christmas in Hindi
See

क्रिसमस का परिचय :-

क्रिसमस ईसाई धर्म का पर्व है। यह पर्व ईसा मसीह ( जीजस क्राइस्ट) या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह 25 दिसंबर को मनाया जाता है।इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। क्रिसमस के 12 दिन के उत्सव को क्रिसमसटाइड कहते हैं। 25 दिसम्बर यीशु मसीह के जन्म की वास्तविक तिथि नही है। इस तिथि को रोमन पर्व या मकर संक्रान्ति से संबंध स्थापित करने के आधार पर इस तिथि को लिया गया है।

क्रिसमस डे को बहुत से देशों में सरकार द्वारा अवकाश या छुट्टी के रूप में घोषित किया गया है।

क्रिसमस से जुड़ी परंपराएं :-

क्रिसमस को सभी ईसाई लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। परन्त आजकल गैर धर्मों के लोग जैसे हिन्दू , मुस्लिम और सिक्ख लोग भी इस त्यौहार को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस फेस्टिवल में सजावट के रूप में क्रिसमस का पेड़ गुब्बारे, रंग बिरंगी लाईट, कई प्रकार के फूल , कैंडिल आदि लगाते हैं। क्रिसमस से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक परन्त कल्पित कहानी है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए उपहार लाने के साथ जोड़ा जाता है। और वह उपहार सांता क्लॉज लाता है। क्रिसमस के दिन सभी ईसाई लोग शाम को चर्च में जाकर मोमबत्तियाँ जलाकर सामूहिक प्रार्थना करते हैं। और सभी लोग अपने अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। इस दिन केक और कार्ड का बहुत प्रचलन है। सभी परिवार आपस में एक दूसरे को केक , कार्ड व मिठाईयाँ बाँटते हैं तथा तोहफा देते हैं। यूरोप में इन दिनों स्नो -फॉल होता है जोकि बहुत शुभ माना जाता है।

24 दिसंबर के रात से ही लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस – हैप्पी क्रिसमस की बधाइयाँ देने लगते हैं।

इस दिन छोटे बड़े लोग सेंटा की टोपी और सेंटा के लाल- सफेद कपड़े पहन कर एंजॉय करते हैं।यह साल के आखिर में आने वाला त्यौहार है।

सांता निकोलस -:

25 दिसंबर को सांता निकोलस का बच्चों को बड़ा इंतजार रहता है कि सांता क्लॉज रात के 12 बजे आयेंगे और उन्हें ढेर सारे तोहफे देंगे। सांता निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद हुआ था। निकोलस के बचपन में ही उनके माता पिता का देहांत हो गया था। निकोलस भगवान जीसस को बहुत मानते थे। इसलिए वे बड़े होकर पादरी बने। वे दूसरों की मदद करते थे। उन्हें बच्चों से अति प्रेम था।और गरीब बच्चों को गिफ्ट दिया करते थे। इसी वजह से बच्चों को सांता क्लॉज का इंतजार रहता है।

क्रिसमस ट्री :-

क्रिसमस के मौके पर सदाबहार के पेड़ को सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री को सजाने की शुरुआत एक धर्मप्रचारक अंग्रेज बोनिफन्स टूयो ने की थी। सांता क्लॉज रात में क्रिसमस ट्री के नीचे तोहफा लाकर रखते थे।

क्रिसमस के मौके पर अपनों को दिये जाने वाले गिफ्ट :-

इयरिंग ,ड्रेस, स्मार्ट फोन, गिफ्ट कार्ड, मग, चाकलेट, नोट बुक, पेन, डायरी, फोटो फ्रेम आदि गिफ्ट कर सकते हैं।

Thanks you for visiting Career JANKARI :- Essay on Christmas in Hindi

x