Education News

नीट पीजी 2021 काउंसलिंग 12 जनवरी से होगी – NEET PG 2021 Counselling

NEET PG Counselling 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीट काउंसलिंग 2021 बुधवार, 12 जनवरी, 2022 से शुरू हो जाएगी |

NEET PG 2021 Counselling

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी काउंसलिंग 2021 ( NEET PG Counselling 2021 ) की प्रक्रिया 12 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज रविवार, 09 जनवरी 2022 को नीट काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीट काउंसलिंग 2021 बुधवार, 12 जनवरी, 2022 से शुरू हो जाएगी।  आपको बता दे कि 7 जनवरी, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 को हरी झंडी दी थी। कोर्ट के अंतरिम फैसले के तहत OBC के लिए 27 % आरक्षण को स्वीकृति दे दी गई थी। वहीं, EWS के लिए 10 % आरक्षण इस वर्ष प्रभावी रखने पर सहमति बनी थी। हालांकि, भविष्य में इस कोटे को जारी रखा जाएगा या नहीं, इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करना है। इसके लिए मामले में अगली सुनवाई तीन मार्च को होनी है।

x