Latest News

भारत का सबसे लंबा स्टील ब्रिज – Bharat ka Sabse Lamba Steel ka Bridge

भारत का सबसे लंबा स्टील ब्रिज ( Bharat ka Sabse Lamba Steel ka Bridge ) : पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) को कभी एशिया के सबसे बड़े पुल के नाम से जाना जाता था | अब इस पुल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, महात्मा गांधी सेतु नए रूप में 5.575 किलोमीटर तक दो लेन में बनकर तैयार है , जो कि स्टील से बना हुआ है | अब भारत के सबसे लंबे स्टील ब्रिज के रूप में इसकी पहचान बन गया है | महात्मा गांधी सेतु को नवंबर 2017 में स्टील ब्रिज बनाने के निर्णय के बाद काम शुरू हुआ था | जिसके बाद जुलाई 2020 में पश्चिमी लेन का काम पूरा हो चुका था और उस पर गाड़ियां दौड़ने लगीं | एक ही लेन पर दोनों ओर की गाड़ियां चलने लगीं जिसके कारण जाम की समस्या था, लेकिन अब 17 महीने के बाद पूर्वी लेन भी बनकर तैयार हो गया है | अब गांधी सेतु पर लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा | पूर्वी लेन का शुभारंभ 7 जून को कर दिया गया है |

Bharat ka Sabse Lamba Steel ka Bridge

भारत का सबसे लंबा स्टील ब्रिज – Bharat ka Sabse Lamba Steel ka Bridge

पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) को कभी एशिया के सबसे बड़े पुल के नाम से जाना जाता था | अब इस पुल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, महात्मा गांधी सेतु नए रूप में 5.575 किलोमीटर तक दो लेन में बनकर तैयार है , जो कि स्टील से बना हुआ है | अब भारत के सबसे लंबे स्टील ब्रिज महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) है | यह पुल पूरी तरह स्टील से बना हुआ है, लेकिन पाया का संरचना पुराना है | यह स्टील ब्रिज 1742 हजार करोड़ की लागत से बना है , इसमें 66360 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है और 25 लाख टन नट-बोल्ट लगे हुए हैं | लगभग 11 सौ वर्कर ने 24 घंटे काम कर इस पुल का निर्माण किया है | इस नए निर्माण किए गए स्टील ब्रिज की लाइफ 100 साल की है व मेंटेनेंस की अवधि 15 से 20 साल की है |

x