Essay & Poem

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 (24 जनवरी ) पर निबंध आसान शब्दों में :- National Girl Child day Essay in Hindi

Essay on national day of the girl child 24 january :- Explain in hindi :-

राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस :-

राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। 24 जनवरी के दिन इंदिरा गाँधी जी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। क्योंकि इंदिरा गांधी जी ने 24 जनवरी के दिन पहली भारत देश की महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों को अधिक समर्थन , आत्मविश्वास जगाने तथा नये अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।बालिकाओं को कन्या दिवस के अवसर पर पोषण, शिक्षा, कानूनी अधिकर, चिकित्सा देखभाल संरक्षण, बाल विवाह और आत्मिक स्वतंत्रता इत्यादि की जानकारी दी जाती है। तथा समाज में बालिकाओं के साथ होने वाली असमानताओं जैसे भेदभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को विकास के रास्ते पर ले जाना है।

National Girl Child day Essay in Hindi

राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस का इतिहास :-

राष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस को 2008 से मनाने की पहल की गई थी। इसकी शुरुआत महिला एवं विकास मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के सरंक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। सालों से चली आ रही बाल विवाह, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी रूढ़िवादी प्रथाएँ काफी प्रचलित हुआ करती थी। दुनिया भर में बेटियों के प्रति समाज का दोहरापन दिखता है। आधुनिक युग में लड़कियों को उनके अधिकार देने और उनके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इस दिशा में काम चल रहे हैं। और कई योजनाएं, एन. जी. ओ . लागू हो रहे है।

National Girl Child Day महत्व :-

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर लड़कियों के विकास को एक अभियान के रूप में मानकर भारत सरकार ने नेशनल गर्ल चाइल्‍ड डे की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद देश भर में लोगों को लड़कियों के प्रति जागरुक करना है। साथ ही लोगों को यह बताना है कि समाज निर्माण में महिलाओं का बराबर का योगदान है। इस अभियान के तहत माता-पिता के साथ ही समाज के तमाम तबकों के लोगों को शामिल कर उन्‍हें इस बात के लिए जागरूक किया जाता है कि लड़कियों के पास भी फैसले लेने का अधिकार होना चाहिए। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो और बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।

National Girl Child Day उद्देश्य :-

(1) लड़कियों के शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्व समझाने और इसे बढ़ावा देने के लिए।

(2) गर्भावस्था में भ्रूण का लिंग पता करने को सरकार ने गैर कानूनी करार दिया है। ऐसा करने पर उसमें लिप्‍त सभी के लिए सजा का प्रावधान है।

(3) विभिन्न अत्याचार और जिन असमानताओं का बालिकाएं सामना करती हैं उनके बारे में मंच पर बात करना।

(4) कुपोषण, अशिक्षा, गरीबी और समाज में शिशु मृत्यु दर से लड़ने के लिए सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व देखरेख जरूरी है।

(5) स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म, दोपहर का खाना, शैक्षणिक वस्तु दी जाती है तथा एससी-एसटी जाति की लड़कियों के परिवारों की धन वापसी भी होती है।

(6) भारत में लिंगानुपात को बेहतर बनाने के लिए कार्य करना तथा बालिका शिशु के बारे में लोगों की धारणा सकारात्‍मक बनाना ।

भारत सरकार द्वारा बालिकाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लागू कि गई योजनाएं :-

(1) महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की थी। सरकार का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान लड़कियों के लिए चलाया गया एक बहुत अच्छा कदम है। इसके जरिए लड़कियों और महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाता है। महिलाओं के प्रति होने वाली कई अमानवीय प्रथाओं जैसे भ्रूण हत्या अब कम हो गए हैं।

(2) भारत मे सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए “Save the Girl Child” योजना शुरू की गई है।

(3) सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार और महिलाओं को दर्जा दिलाने के लिए एंटी-सती, एंटी-एमटीपी जैसे कई कानून बनाए गए हैं।

(4)महिला हेल्पलाइन

(5) उज्ज्वला योजना

(6) कार्यरत महिला आवास योजना

(7) स्वाधार गृह योजना

(8) नारी शक्ति

(9) धन लक्ष्मी योजना, भारत सरकार (महिला और बाल विकास मंत्रालय)।

(10) बालिका संरक्षण योजना, आंध्र प्रदेश

(11) लाडली योजना, दिल्ली और हरियाणा

(12) राजलक्ष्मी योजना, राजस्थान (बंद कर दी गई है)

(13) रक्षक योजना, पंजाब

(14) बालिका समृद्धि योजना (बीएसवाई), गुजरात

(15) बेटी है अनमोल योजना, हिमाचल प्रदेश

(16) मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बिहार

(17) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बिहार

x