Essay & Poem

विश्व जल दिवस ( 2021 ) कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है ? विश्व जल दिवस की थीम – World Water Day in Hindi | Vishwa Jal Diwas – Essay on World Water Day

World Water Day , World Water Day in Hindi , Vishwa Jal Diwas , Essay on World Water Day , World Water Day 2021 , World Water Day 2021 Salogan

Essay on World Water Day

Hii दोस्तों कैसे हैं आप सभी को कैरियर जानकारी के इस ब्लॉग में स्वागत है , दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं एक नया टॉपिक, Essay on World Water Day । जो अक्सर एक्जाम में पूछा जाता है । स्टूडेंट्स यहाँ से जानकारी लेकर world water Day के बारे में लिख सकते हैं । तो चलिए दोस्तों पढ़ते हैं आज के इस टॉपिक को।

World Water Day in Hindi

धरती पर समस्त जीवन चक्र को बनाए रखने के लिए हवा, पानी, और भोजन बहुत ही जरूरी है। जिसमें से जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है बिना जल के इस धरती पर जीवन का होना संभव नहीं है। इसलिए हमें महसूस करना चाहिए कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। शोध के अनुसार यह ज्ञात है कि पृथ्वी पर सभी पानी के ताजे पानी का स्रोत केवल 1% है। हम इंसान इसे किसी भी चीज की तरह बर्बाद कर रहे हैं। शुद्ध जल एक सीमित संसाधन है जिसके लिए जल को बचाना अति आवश्यक है। जल स्थानीय उपयोग से लेकर कृषि एवं उद्योग तक एक मूलभूत आवश्यक अंग है जिसके द्वारा यह सभी कार्य सफलतापूर्वक किए जाते हैं। अतः इस प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण करना हमारे लिए अति आवश्यक है।

Essay on World Water Day 2021: Date, Theme, Slogan, quotes , History and Celebration explain in Hindi

World Water Day in Hindi

विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है (When celebrated World Water Day) :-

विश्व जल दिवस पूरे विश्व में 22 March को मनाया जाता है। साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, जिसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति सतर्क करने और साफ पीने योग्य जल का महत्व समझाने का है। हमारे देश में भूजल स्तर गिर रहा है और हम दुनिया के उन देशों की सूची में सबसे ऊपर हैं, जो भूजल का सबसे ज़्यादा दोहन करते हैं। जल स्रोतों की बढ़ती मांग के चलते भूजल के अत्यधिक दोहन, पर्यावरण और जनसंख्या में बदलाव के चलते ऐसा हुआ है। पानी हमारे जीवन की बुनियादी जरूरतों में से है इसका मूल्य वह लोग अच्छी तरह से जानते हैं जिन्हें पानी सहज उपलब्ध नहीं होता। धरती पर पीने के पानी की उपलब्धता और उससे जुड़े आंकड़ों को देखें तो समझ आता है कि पानी की बूंद बूंद बचाना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। 

विश्व जल दिवस का इतिहास ( History of World Water Day) :-

पूरे विश्व के लोगों द्वारा हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में साल 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई। साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिये हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रुप में मनाने के लिये इस अभियान की घोषणा की गयी थी। “पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन” की अनुसूची 21 में आधिकारिक रुप से जोड़ा गया था और पूरे दिन के लिये अपने नल के गलत उपयोग को रोकने के द्वारा जल संरक्षण में उनकी सहायता प्राप्त करने के साथ ही प्रोत्साहित करने के लिये वर्ष 1993 से इस उत्सव को मनाना शुरु किया।पूरा विश्व जल संरक्षण के मुद्दे पर एकजुट है, क्योंकि जल ही जीवन है और यह जीवन जीने के लिए बुनियादी आवश्यकता है।

विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है ?

पृथ्वी का अधिकतम भाग जल से घिरा हुआ है पर इसमें से उपयोग करने के लिए पानी बहुत ही कम है इसलिए जल का संरक्षण बहुत ही जरूरी है पृथ्वी पर हर चीजों को पानी की जरूरत होती है जैसे पेड़- पौधे, जीव- जंतु, कीड़े, इंसान और अन्य जीवित चीजें। हमें पीने, खाना पकाने, नहाने, कपड़े धोने, कृषि आदि जैसी हर गतिविधियों में पानी की आवश्यकता होती है। इसीलिए पानी बचाने के लिए केवल हम ही जिम्मेदार हैं। जल संकट के कारण तालाब सरोवर एवं कुएं सूख रहे हैं, नदियों का जलस्तर घट रहा है और जमीन का जलस्तर भी लगातार कम होते जा रही है, जिसके कारण अनेक प्रकार के जीव जंतु एवं पादपों का अस्तित्व मिट गया है, खेतों की उपज घट गई है और वन भूमि सूख रही है तथा धरती का तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। इस तरह से जल संकट का दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है। भविष्य में आने वाली गम्भीर समस्याओं को देखते हुए विश्व जल दिवस का अभियान यूएन अनुशंसा को लागू करने के साथ ही वैश्विक जल संरक्षण के वास्तविक क्रियाकलापों को प्रोत्साहन देने के लिये सदस्य राष्ट्र सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता हैं। इस अभियान को प्रति वर्ष यूएन एजेंसी की एक इकाई के द्वारा विशेष तौर से बढ़ावा दिया जाता है जिसमें लोगों को जल मुद्दों के बारे में सुनने व समझाने के लिये प्रोत्साहित करने के साथ ही विश्व जल दिवस के लिये अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का समायोजन शामिल है

विश्व जल दिवस कैसे मनाया जाता है ? ( How celebrated World Water Day) :-

पानी की आवश्यकता हर मनुष्यों को है। कहा भी गया है, जल है तो हम हैं या जल है जीवन है। प्रकृति पर्याप्त जल प्रदान करती है ताकि मनुष्य खा सके और जीवित रह सके। हमारे पास जो कुछ भी है उससे भी ज्यादा होने का लालच रहता है। मनुष्यों ने अपने फायदे के लिए प्रकृति को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसलिए प्रकृति के संरक्षण और विशेष रूप से पानी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिन की आवश्यकता थी जिस पर पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जल के महत्व की ओर लोगों की जागरुकता बढ़ाने के लिये पूरे विश्व भर में विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम , भाषण और क्रियाकलापों के आयोजनों के द्वारा मनाया जाता है । इस दिवस से संबंधित सभी दृश्य या कार्यक्रम लोगों को जल के महत्व तथा इसकी मूलभूत आवश्यकतातथा पानी पर गहराते संकट को ध्यान में रखकर नाटकीय रूप में प्रस्तुत कर आम नागरिक को जागरुक किया जाता है।

विश्व जल दिवस की थीम ( Theme of World Water Day) :-


विश्व जल दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है। प्रत्येक वर्ष विश्व जल दिवस पर एक थीम तैयार की जाती है। तथा नीले रंग की जल की बूँद की आकृति विश्व जल दिवस उत्सव का मुख्य चिन्ह है।

2021 ki theme :- Valuing Water

2021 की थीम :- पानी का मूल्यांकन या पानी को महत्व देना।

जल संरक्षण के उपाय :-

पानी हमारे जीवन की बुनियादी जरूरतों में से है इसका मूल्य वह लोग अच्छी तरह से जानते हैं जिन्हें पानी सहज उपलब्ध नहीं होता। धरती पर पीने के पानी की उपलब्धता और उससे जुड़े आंकड़ों को देखें तो समझ आता है कि पानी की बूंद बूंद बचाना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। पानी को प्रदूषण से बचाकर हम बहुत सारे पानी को बचा सकते हैं। यदि कृषि-जलवायु परिस्थितियों में किसानों द्वारा फसलें उगाई जाती हैं, तो अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं होगी। वर्षा जल के संग्रहण के माध्यम से भी जल संरक्षण किया जा सकता है। फिल्ट्रेशन सिस्टम स्थापित करने के बाद, इस पानी को आसानी से बागवानी, लॉन सिंचाई या शौचालय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

आप छोटे पैमाने पर खेती के लिए वर्षा जल संचयन के माध्यम से संग्रहीत पानी का उपयोग भी कर सकते हैं।ग्रामीण स्तर पर सरकार या नागरिक प्रबंधन अधिकारियों द्वारा वर्षा जल संचयन शुरू किया जाना चाहिए। वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए बड़े या छोटे तालाब खोदे जा सकते हैं। बचाए गए पानी का उपयोग स्नान, कपड़े धोने, शौचालय, विभिन्न वस्तुओं को धोने, पौधों को पानी देने आदि के लिए किया जा सकता है।पानी बचाना जीवन बचाने के बराबर है! तो आइए हम अपनी पृथ्वी को रहने के लिए सुरक्षित और सुंदर जगह बनाने की प्रतिज्ञा करें।

Conclusion :-

Hii दोस्तों आप सभी को कैरियर जानकारी के इस ब्लॉग World water in Hindi में आपके लिए लाए हैं एक नया टॉपिक, world water Day 2021 in Hindi के बारे में। जो अक्सर एक्जाम में पूछा जाता है । स्टूडेंट्स यहाँ से जानकारी लेकर water Day 2021 के बारे में लिख सकते हैं अगर दी गई जानकारी आपको अच्छी लगे तो इसे दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें । धन्यवाद

x