Latest News

JioMusic, Jio Music APK, Jio Music App Free Download

Jio Music, JioSaavn
Jio Music, JioSaavn

JioMusic: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो की अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है जिसे जियोम्यूजिक कहा जाता है। जियो की इस सर्विस का लाभ रिलायंस जियो के एक्टिव प्लान के साथ प्रीपेड और पोस्टपेड दोमों ही यूजर्स उठा सकते हैं।

Reliance Jio का Music App Jio Music, Jio के launch के साथ ही Users के लिए उपलब्ध हो गया था। उस time से लेकर अभी तक में Jio Music में काफ़ी बदलाव आ चुका है।

पहले यह app “Jio Music” के नाम से Play Store में उपलब्ध था। लेकिन इस साल मार्च में Jio ने घोषणा की थी कि वह म्युजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Saavn का अधिग्रहण कर लेगा।

कंपनी ने अब इसके अधिग्रहण की पुष्टि कर दी है। इसके बाद Jio Music का नाम बदल कर अब JioSaavn कर दिया गया है और अब Jio Music सभी ऐप स्टोर पर यूजर्स के लिए “JioSaavn” के नाम से उपलब्ध है।

इसे Jio ऐप स्टोर से भी डाउनलोड कर Jio Phone पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Saavn App का Jio Music में विलय होने के बाद इसकी Music Library में कई गाने जुड़ जाएंगे।

App के Launching पर बात करते हुए रिलायंस Jio के Director Aakash Ambani ने कहा कि Music Streaming Industry में Jio एक Turning Point साबित होगा

Jio के Advance Digital Infrastructure और बड़े UserBase के कारण जल्द ही JioSaavn भारत में सबसे बड़ा music streaming app बन जाएगा।

अधिग्रहण पूरा होने के बाद सावन आईओएस ऐप पर JioSaavn के नाम से रिब्रांड हो गया है। विलय के साथ ही सावन का नाम और आइकन भी रिब्रांडेड हो गया है।

हालांकि ऐप के अधिकांश डिजाइन एलीमेंट और सुविधाएं पहले की तरह ही हैं. ऐपल ऐप स्टोर पर, सावन ऐप को नए जियोसावन ऐप के साथ बदले जाने के बाद भी जियो म्यूजिक एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में बना हुआ है।

इसी के साथ जियो के यूजर्स को 90 दिनों के लिए सावन ऐप के प्रीमियम सर्विस का सब्सक्रिप्शन का दिया जाएगा

जियो यूजर्स को फ्री मिलेगा एक्सेस

एप्पल ऐपस्टोर पर JioSaavn ऐप में साझा किए गए चेंजलॉग के अनुसार, ऐप सभी जियो यूजर्स के लिए फ्री है. इसके अलावा, जियो म्यूजिक यूजर्स नए ऐप पर अपनी निजी प्लेलिस्ट बनाने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं.

सभी जियो प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को 90 दिनो के लिए प्रीमियम सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके बाद भी वे ऐप के फ्री सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आईओएस पर मौजूदा सावन यूजर्स के लिए ऐप का डिजाइन काफी हद तक वही है, लेकिन एक नए जियोसावन ब्रांडिंग के साथ. कंपनी का दावा है कि इसमें 45 मिलियन से ज्यादा ट्रैक हैं, जिनमें से कुछ एक्सक्लुसिव हैं.

ऐप का फाइल साइज 79 एमबी है और यह सिर्फ आईओएस 8.0 और उसके बाद वाले आईफोन, आईपैड या आईपॉड टच पर ही चल सकता है.  Google ऐप स्टोर पर भी यह ऐप अपडेट हो चुका है.

अभी ये सर्विस ग्राहकों कों विज्ञापन के साथ फ्री मिलती रहेगी। जियो के ग्राहकों को स्ट्रीमिंग सर्विस के प्रीमियम प्रोडक्ट जियोसावन प्रो की 90 दिन की सर्विस भी फ्री मिलेगी।

इसके बाद उनको फीस देनी होगी। इसका अर्थ है जियोसावन के 2 वर्जन होंगे एक विज्ञापन वाला फ्री वर्जन और दूसरा फीस वाला प्रीमियम प्रो वर्जन।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2018 में सावन को खरीदा था। दोनों ऐप का वैल्युएशन उस समय करीब 7000 करोड़ आंका गया था। जियो के भारत में करीब 25.2 करोड़ ग्राहक हैं।

नए ऐप में ग्राहकों को इंटरेक्टिव लिरिक्स फीचर मिलेगा। इसके अलावा उनकी भाषा में डिसप्ले होगा। साथ कंसर्ट्स और लाइव इवेंट भी देखे जा सकेंगे। अगले कुछ महीनों में इस ऐप में एक्सक्लूसिव वीडियो भी जोड़े जाएंगे।

कुछ समय पहले रिलायंस जियो और संगीत विशाल Saavn के बीच साझेदारी की बात सामने आई थी। बता दें, कंपनी ने इस मंजिल की और कदम बड़ा दिया है। कंपनी की इस साझेदारी का एक नतीजा देखने को मिला है।

रिलायंस जियो जल्द ही अपने म्यूजिक ऐप को रिब्रांडिंग कर रहा है।

जिससे जियो म्यूजिक को जियो सावन के नाम से जाना जाएगा। हालांकि रिब्रांडिंग की किसी भी जानकारी को साझा नहीं किया गया है।

हालांकि जियो जियोम्यूजिक की पेशकश कर रहा है और सावन के पास पहले से ही Google Play Store में अपना ऐप है। अनुमान लगया जा सकता है कि सावन इस रिब्रांडिंग के बाद अपने ऐप को वापस ले लेगा।

बता दें, कुछ यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि जब वे अपने जियो मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए सावन ऐप में लॉग इन कर रहे हैं तो उन्हें 90 दिनों के लिए मुफ्त सदस्यता मिल रही है।

Read More –

Safe Shop क्या है ? Safe Shop का बिज़नेस प्लान क्या है ?

Digital Gujarat – डिजिटल गुजरात पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इसके बाद देखें कि आपको सब्सक्रिप्शन मिली है या नहीं। फिलहाल, Saavn स्टेंडर्ड और प्रो दोनों ही यूजर्स को अपनी सर्विस उपलब्ध करा रहा है। बता दें, सावन प्रो के साथ, यूजर्स अनलिमिटेड गाने डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि स्टेंडर्ड यूजर्स केवल एप्लिकेशन पर गाने स्ट्रीम कर सकते हैं।

रिलायंस जियो-सावन लेनदेन विवरण बता दें, मार्च 2018 में वापस रिलायंस जियो और सावन ने रणनीतिक लेनदेन की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत टेलको की जियोम्यूजिक सेवा सावन के साथ मिल जाएगी। बता दें, रिलायंस जियो और सावन के बीच की entity’s valuation 1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक होगा।

इसके अलावा, जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), ने पुष्टि की है कि प्लेटफार्म बढ़ाने में मदद करने के लिए जियोम्यूजिक और सावन की संयुक्त इकाई में 100 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश करेगा।

JioMusic के बारें में बात करें तो, यह लगातार 80 से अधिक सप्ताह के लिए देश का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ संगीत स्ट्रीमिंग ऐप रहा है। हालांकि इसमें कोई हैरान करने वाली बात नहीं है, क्योंकि रिलायंस जियो दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे दूरसंचार सेवा प्रदाता हैं।

JioMusic, Jio Music APK, Jio Music App Free Download, Jio Music Full Detail, JioMusic Full Detail in hindi, JioSaavn Detail in hindi

x